बब्याल में बीजेपी ने किया महिला सम्मेलन

सिटी हलचल
बब्याल महिला मोर्चा

अम्बाला डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बब्याल ईकाई ने रविवार को पंडित केदारनाथ शर्मा पुस्तकालय में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गुरप्रीत कौर ने उपस्थित जनसमूह को बीजेपी की महिलाओं को हर क्षेत्र में 50% की भागीदारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में नारी सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में पुष्पा वैश्य जिला महामंत्री, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेणु भामबर एवं महामंत्री रेणुका मेहता, जिला अंबाला की सचिव पारुल सब्बरवाल, आईटी सेल प्रमुख ज्योति जोशी, उपाध्यक्ष शमा विज, मीडिया प्रभारी बबीता जैना, ग्रामीण मंडल की महामंत्री मिथिलेश नैन, ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष अनिल मेहता,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा संजीव सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन पिलानिया, सचिव बिल्लू राणा, भारत , अमर सिंह ,सोनू कश्यप ,कुणाल टंडन, सुशील कुमार ,राहुल कश्यप ,अशोक कश्यप, संजय बक्शी ,विकास शर्मा, विशाल शर्मा समेत अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *