हरियाणा जनचेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्तिरानी ने मेयर पद के लिए भरा नामांकन, जीत के लिए गुरुद्वारे में टेका माथा

सिटी हलचल

अम्बाला डेस्कः अम्बाला नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के लिए हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) की उम्मीदवार शक्तिरानी शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन के लिए 20 पार्षद भी पहुंचे। हरियाणा जनचेतना पार्टी का चुनाव निशान सिलेंडर चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है।

नामांकन दाखिल करने से पहले शक्तिरानी शर्मा गुरुद्वारा में जा कर माथा टेका और गुरुसाहिब का आशीर्वाद लिया। शक्तिरानी शर्मा ने ‘काम किया है, काम करेंगे’ नारे के साथ जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके लिए वे डोर टू डोर जाकर आम लोगों से मुलाकात कर रही हैं। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि जनता को विनोद शर्मा के समय में हुए विकास कार्यों और पिछले 6 सालों में हुए विकास कार्यों को लेकर आंकलन करना होगा। हमारे सत्ता में रहते हुए अम्बाला में 120 पार्कों का निर्माण करवाया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने गत 6 सालों में उन पार्कों को बर्बाद करने का काम किया है।

2 हजार लोगों को दिलाई जाएगी नौकरी

शक्तिरानी शर्मा ने बताया कि मेयर बनने के बाद अंबाला के युवाओं को नगर निगम में 2 हजार नौकरियों दिलाई जाएगी। नगर निगम में भ्रष्टाचार है और लोगों को अपना काम करवाने के लिए सुविधा शुल्क देना होता है। वे मेयर बनी तो ऐसी पॉलिसी बनाई जाएगी कि लोगों के घर बैठे काम होंगे। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन शहर में गंदगी का माहौल है। बिना कूड़ा कलेक्शन की सुविधा दिए लोगों से चार्ज वसूल किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के लिए भी लोगों को सिफारिशें करवानी पड़ती है। ऐसी सारी व्यवस्था को बदला जाएगा।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *