गीता विद्या मंदिर स्कूल ने करवाई प्रतियोगिताएं

अन्य
गीता विद्या मंदिर

सोनीपत डेस्कः पुरखास स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को विज्ञान, गणित और राजनीतिक शास्त्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को 3 वर्गों में बांटा गया। पहला बाल वर्ग कक्षा तीसरी से पांचवी तक, दूसरा किशोर वर्ग कक्षा छठी से दसवीं तक और तीसरा और अंतिम युवा वर्ग कक्षा ग्यारहवीं को रखा गया था। हर वर्ग को 4 दलों में बांटा गया था श्याम दल, रामदल, भगत सिंह और सुखदेव दल।

बाल वर्ग :- विज्ञान में भगतसिंह दल विजयी रहा। गणित में रामदल विजयी रहा।

किशोर वर्ग:- विज्ञान में रामदल विजयी रहा। गणित में भी रामदल विजयी रहा। राजनीतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रामदल विजयी रहा।

विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रतियोगिता में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे हमारा बौद्धिक विकास होता है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *