विजय लक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से किया गया ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन

सिटी हलचल
webinar

अम्बाला डेस्कः विजय लक्ष्मी फाउंडेशन ने एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज ने मिलकर महिला सशक्तिकरण विषय पर वेबिनार आयोजित किया। इसमें देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस वेबिनार में देश की पहली महिला फायर फाइटर हर्षिणी कानेहकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

हर्षिणी कानेहकर ने बताया कि महिला होने के चलते फायर फाइटर बनने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। अगक दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो महिला जो चाए वो बन सकती है। उन्होंने महिलाओ को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। कहा की आज समाज में महिलाओ को आगे आकर हर कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होंगी तभी भारत आने वाले समय में विकास के मार्ग पर अग्रसर होकर विश्व शक्ति बन पाएगा।

एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. किरण अंगरा ने भी समाज में महिलाओ को सशक्त करने के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और साथ ही यह संदेश भी दिया की आज पुरूष प्रधान समाज की सोच को बदलकर हमे भारत में महिलाओं को आगे लाना होगा। तभी भारत का सम्पूर्ण विकास हो पाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल कुमार ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक बहुत ही सुंदर कविता को सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में विजय लक्ष्मी फाउंडेशन के फाउंडर राहुल गुलाटी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।

इस कार्यक्रम की संयोजन पूनम चंदेल के द्वारा बड़े अच्छे ढंग से किया गया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी फाउंडेशन के सदस्य सरताज सिंह, जया समीता, रितेश गोयल, अर्जुन श्रीवास्तव और एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज की तरफ से रेनू शर्मा , डॉ मंजू तोमर, डॉक्टर नीलम, डॉ उज्जवल आदि मौजूद रहे।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *