भाजपा सरकार की नीतियों से तंग जनता बदलाव का मन बना चुकी हैः कुमारी शैलजा

सिटी हलचल

अम्बाला डेस्कः हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रिबन काट कर अम्बाला की मेयर पद की प्रत्याशी मीना पवन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्य शैली से तंग आकर जनता बदलाव का मन बना चुकी है। देश का अन्नदाता कड़ाके की ठंड में भूखा प्यासा आज सड़कों पर आंदोलनरत है। लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री संतरी सत्ता के सुख में डूबे हुए हैं। बीजेपी भाई से भाई को लड़वाने का काम करती है। वहीं कांग्रेस सामाजिक समरसता के लिए काम करती है।

चुनाव में पार्टी की जीत तय है

पत्रकार वार्ता में कुमारी शैलजा ने बताया कि बीजेपी से तंग आकर आज आम जनता कांग्रेस के साथ आ खड़ी हुई हैं। इस चुनाव में पार्टी की जीत तय है। अम्बाला नगर निगम में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी मीना पवन अग्रवाल ने कुमारी शैलजा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस चुनाव को जन आंदोलन समझकर लड़े। मेरा लक्ष्य अंबाला नगर निगम से भ्रष्टाचार मिटाना व शहर की सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा की व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार पिछले सोलह वर्षों से अम्बाला की जनता की सेवा में लगा हुआ है। हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं ना कि सत्ता प्राप्ति का।

बरोदा उपचुनाव के बाद कार्यकर्ता हैं उत्साह में

कांग्रेस के पार्टी पर्यवेक्षक शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि बरोदा विधान सभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। मेयर प्रत्याशी के पति व पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल (डिंपी) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में साधारण कार्यकर्ता को भी टिकट मिल सकती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलोर, यमुनानगर से कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मल चौहान, अखिल भारतीय बैक वर्ड क्लास के कनवीनर अनिल सैनी जी, सभी वार्डों पार्षद के प्रत्याशी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *