अम्बाला डेस्कः आर्य गर्ल्स कॉलेज के पंजाबी विभाग ने सोमवार को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता का विषय ‘मनुखी मनोविज्ञान, कोरोना वायरस, आधुनिक समाज और युवा दी विचारधारा’ रखा गया। मुख्यतिथि के तौर पर रोटरी क्लब की प्रधान विजय गुप्ता को बुलाया गया था।
आर्य गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हम सभी को मानसिक रूप से मजबूत रखना होगा। विजय गुप्ता ने छात्राओं को संदेश दिया कि मौजूदा समय में युवापीढ़ी की अच्छी कोशिशों से ही हमारे समाज की सभी कुरीतियां समाप्त हो सकती है व नारी शक्ति का उत्थान भी हो सकता है।
निर्णायक मंडल की भूमिका कमलेश गोयल व डॉ. सुनीता द्वारा निभाई गई। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में यह प्रतियोगिता करवाई गई। प्रथम स्थान दिलप्रीत, दूसरा मनप्रीत व तीसरा स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में ममता जैन, रंजू त्रेहन, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. सरिता चौधरी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।


सहयोग करें