अम्बाला डेस्कः एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को रविवार को मोहाली में 19वें श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में एसोसिएशन के पदाधिकारियों में नितीश विज, हरबंस सिंह, ललित भारद्वाज, अमित गुलाटी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
शांडिल्य ने सुंदरकांड में कहा वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और देश की रक्षा के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहेंगे। किसी कीमत पर भी देश व पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। वहीं उन्होंने यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियो का धन्यवाद किया। कायर्क्रम में सूफी गायक मुकेश इनायत ने भी भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।


सहयोग करें