बुर्ज खलीफा भी बौनी होगी इस इमारत के सामने

खबरे
दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा जो दुबई में है। वह भी बौनी होगी इस इमारत के सामने जी हाँ आपने सही पढ़ा। जापान बनाने जा रहा है दुनिया की सबसे ऊँची इमारत।  जिसका नाम होगा स्काई मील टॉवर। इसकी ऊंचाई मौजूदा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा से दोगुनी होगी। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है और स्काई मील टावर की ऊंचाई होगी 1700 मीटर होगी। इसका निर्माण जापान की खाडी क्षेत्र के पास नेक्स्ट टोकियो के नाम से मेगा सिटी में होगा। टोकियो की खाड़ी जापान का बड़ा औद्योगिक  क्षेत्र है। क्या- क्या खासियतें होगी इस इमारत में आइये जानते है—

विशेषताए –  

इमारत की उचाई 1700 मीटर है। स्काई मील का आकर षट्कोणीय ( छ कोण वाला ) है। जो इससे ऊँची इमारतों में होने वाले किसी भी हवा के दबाव को सहने की क्षमता देता है। यह सब, लैब में इंजीनियरनो ने परीक्षण किया है। इस इमारत में 55000 हजार लोगो को बसने की योजना है। इसके साथ इमारत में शॉपिंग मॉल, जिम  व अन्य आधुनिक सुविधाए होगी। इस इमारत में अनोखी लिफ्ट भी होगी जो बिना केबल के चलेगी। यह लिफ्ट ऊपर नीचे तो चलेगी ही परन्तु दाए बाए भी चलेगी ताकि लोगो को पैदल न चलना पड़े। इस इमारत के पास कृत्रिम द्धीप भी बसाए जाएगे जो 150 से 1500 मीटर तक के होगे जो की टोक्यो को बाढ़ से बचाएगे। दैनिक जागरण के अनुसार इन पर पांच लाख लोगो को बसाने की भी योजना है। इमारत में ऊर्जा के लिए सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही इमारत की छत पर खेती करने की भी योजना है।  


 

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *