अब चलेगी भारत में भी बुलेट ट्रेन, जापान के साथ हुआ समझौता

विदेश
 
 
 
विदेश डेस्कः जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए। इस यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बनारस भी जाएंगे। वंहा पीएम मोदी के साथ गंगा आरती करेंगे।
यह भारत और जापान के बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। इस सहयोग का सबसे बड़ा उदहारण है। जापान का भारत में बुलेट ट्रेन चलाना। जापान ने भारत में बुलेट ट्रेन के लिए भारत को 98 हज़ार करोड़ का लोन दिया है। 50 साल के लिए 0.5% के ब्याज पर। इसमें सबसे महत्वपूर्ण  बात यह है कि  इतनी बड़ी दानराशि जापान अगर किसी को देता है तो वह केवल 30 साल के लिए देता है और उसका ब्याज होता है 1.5% , तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि  भारत और जापान के रिश्ते किस कदर प्रघाढ़ हो रहे है। 
यह रेल लाइन मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगी जो एक दूसरे से 527 किलोमीटर दूर है। बुलेट ट्रेन चलने के बाद यह सफर केवल दो घंटे में ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे भारत में बुलेट ट्रेन  का आगाज़ हो जाएगा। 
 
बुलेट ट्रेन से कई छोटी इकाइया भारत में खुलेगी जो भारत में रोजगार के नए अफसर पैदा करेगी। 
शिंजो अबे ने कहा “एक मजबूत भारत जापान के लिए अच्छा है और एक मजबूत जापान भारत के लिए अच्छा है”। ये संवाद ही भारत और जापान के रिश्ते की गहराइयो को दर्शा रहे है।  

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *