Vivo ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन

टैकतंत्र

टैक डेस्क: वीवो ने आखिरकार अपने सबसे पावरफुल और महंगे स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो वेरिएंट्स Vivo X80 और Vivo X80 Pro की ऑप्शन के साथ लाया गया है। इन दोनों में सबसे बड़ा फर्क जो देखने को मिला है वो यह है कि Vivo X80 में मीडियाटैक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसैसर दिया गया, वहीं Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसैसर मिलेगा। एक और बड़ी बात यह है कि इनमें ZEISS कंपनी का खास कैमरा सैटअप दिया गया है जो सिनेमैटिक स्टाइल बोकेह मोड और वीडियो रिकार्ड करते समय 360 डिग्री स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। दोनों वेरिएंट्स 5G और 4G नेटवर्क तकनीक को सपोर्ट करते हैं।

कीमत
बीत अगर कीमत की करें तो Vivo X80 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, वहीं Vivo X80 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल इसे प्री-आर्डर के लिए सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया गया है।

कुछ चुनिंदा खासियतें
इन दोनों ही वेरिएंट्स में आपको 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जोकि 120Hz के रिफ्रैश रेट को सपोर्ट करेगी।
Vivo X80 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, दूसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, तीसरा 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सैल्फी कैमरा मिलेगा।

-इनमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जोकि वायर के साथ 80वॉट और वायरलैसली 50वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन के दोनों वेरिएंट्स को डस्ट और वाटर रजिस्टेंट भी बताया गया है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *