हरियाणा सरकार इन अवार्डियों को देंगी हर महीने 20-20 हजार रुपये, मनोहर ने सुशासन दिवस पर किया एलान

हरियाणा
  • प्रदेश के 234 खिलाड़ियों और कोच को होगा इस योजना का लाभ
  • भीम अवार्डियों को पहली बार मिलेंगे हर महीने 5-5 हजार रुपये
  • हरियाणा खेलो इंडिया-2021 की मेजबानी करेगा

स्टेट डेस्कः हरियाणा सरकार ने अर्जुन,  द्रोणाचार्य,  भीम व ध्यानचंद अवार्डियों को हर महीने सम्मान राशि देने का एलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के मौके पर यह घोषणा की है। बता दें के इस घोषणा से प्रदेश के 104 अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को हर महीनें 20-20 हजार रुपये वहीं, 130 भीम अवार्डियों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये भीम भत्ता का लाभ दिया जाएगा।

प्रदेश के खेल व युवा मामलों के राज्यमंत्री तथा हॉकी के मशहूर खिलाड़ी रह चुके सरदार संदीप सिंह ने सीएम के इस कदम का आभार जताया है। उन्होंने कहा, सरकार के इस कदम से खिलाडिय़ों का सम्मान बढ़ा है। इससे प्रदेश में खेलों को और मजबूती मिलेगी। अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को अब 5-5 हजार रुपये के स्थान पर हर महीनें 20-20 हजार दिए जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले साहसिक पुरस्कार के विजेताओं को भी 20 हजार रुपये का साहस सम्मान दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाला साहसिक पुरस्कार केवल एक बार दिया जाता है।

भीम अवार्डी को भी मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये

यही नहीं भीम अवार्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय 5 लाख रुपये की राशि दी जाती थी। अब उन्हें हर महीने 5 हजार रुपये भीम भत्ता भी दिया जाएगा।खेल राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अर्जुन अवार्ड का सम्मान 80 खिलाडिय़ों को मिला है। जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड का सम्मान 15 प्रशिक्षकों-कोच को मिला है। इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, ध्यान चंद अवार्ड से 9 खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं, उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रदेश में 3 लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है, उन्हें भी 20 हजार रुपये दिए जाएं। विशेष बात यह है कि प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी हैं। इन्हें पहली बार नई सौगात दी गई है। भीम अवार्डियों को केवल पुरस्कार के समय एक बार पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। मगर अब उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से प्रति माह 5 हजार रुपये दिए भी जाएंगे।

खलो इंडिया-2021 की मेजबानी करेगा हरियाणा

खेल राज्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। आगामी वर्ष 2021 में हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया-2021 की मेजबानी करेगा। यह कामयाबी प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का हिस्सा है।

अन्य खबरें

हाईलाइट्स

      

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *