निधि समर्पण अभियान के अंतिम दिन श्रीराम कथा आयोजन में दिया 40 लाख का चैक

अम्बाला हरियाणा
श्रीराम भजन संध्या

अम्बाला डेस्कः श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण कार्यक्रम के तहतअंतिम दिन शनिवार को सिटी के पुलिस ऑडिटोरियम में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन मेरा आसमान संस्था व राम भक्तों ने मिलकर किया।

इसमें आरएसएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। साथ ही विभाग संघचालक रमाकांत, जिला सहसंचालक प्रदीप खेड़ा, विभाग प्रचारक सुंदर लाल विभाग सहकार्यवाहक ज्ञान, जिला कार्यवाहक भुवनेश, जिला प्रचारक कुलदीप, केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया, सिटी के विधायक असीम गोयल, प्रदेश उपायध्यक्ष बंतो कटारिया, एचपीसीसी सदस्य नीता खेड़ा, सोमेश्वर दत्त, ओंकार, मनीष, समीर गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीराम भजन संध्या व श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण कार्यक्रम केअंतिम दिन अजय भाई ने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही रामायाण के रचियता महर्षि वाल्मिकी के जीवन के बारे में भी विस्तार से भजन संध्या के माध्यम से बताया। उन्होंने सबरी माई का वर्णन, केवट के संवाद व संत रविदास, चन्द्रशेखर आजाद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

ShriRam

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया 40 लाख का चैक

श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिये विधायक असीम गोयल ने संस्था व अम्बाला के रामभक्तों के द्वारा दिये गये 40 लाख रुपये की राशि का चैक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिये प्रदान किया।
क्षेत्रीय प्रचारक मुकेश ने अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य मंदिर निर्माण के लिये सभी को बधाई दी। कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक राम भक्त के घर तक सम्पर्क और अयोध्या में बन रहे मंदिर निर्माण के सहयोग व समर्पण के लिये किया गया है। भगवान राम जन-जन के नायक है, सभी के अराध्य हैं। यह मंदिर हर भारतवासी की आस्था का मंदिर है। आज हमारे पूर्वजों का सपना साकार होने जा रहा है। देश में हर राम भक्त इस मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग व समर्पण दे रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण है। उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ-साथ सीता माता का मंदिर भी बने और सीता माता की रसोई हो, जिससे सभी को प्रसाद प्राप्त हो।

अम्बाला के विधायक असीम गोयल

कटारिया बोले, श्रीराम मंदिर का निर्माण है गर्व की बात

केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया ने बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण हम सबके लिये बड़े गर्व की बात है। विश्व में भगवान श्रीराम के अनेकों मंदिर हैं लेकिन अयोध्या में जहां उनका जन्म हुआ था। श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना हर एक के लिये गर्व की बात है। स्थानीय विधायक असीम गोयल ने भी राम मंदिर के निर्माण की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज लम्बे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण होने हमारे पूर्वजों के सपनों का साकार होना है।

इस अवसर पर मेरा आसमान संस्था के सचिव रितेश गोयल, अनुभव अग्रवाल, मनदीप राणा, संजीव गोयल टोनी, हितेष जैन, मास्टर यशबीर शर्मा, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, विधानसभा संयोजक संदीप सचदेवा, नम्रता गौड, बीनू गर्ग, पुष्पा गुप्ता, अर्चना छिब्बर, आशीष बंसल, सुरेश सहोता, अर्पित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *