दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी गैलेक्सी एस21 सीरीज

टैकतंत्र

टैक डेस्क: सैमसंग ने देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु कर दी है। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, वहीं गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 को कंपनी आइकोनिक डिज़ाइन के साथ लेकर आई है।

तीनों डिवाइस हाइपर फास्ट 5 जी रेडी हैं और सैमसंग के अपने एक्सिनोस 2100 चिपसेट से संचालित हैं। गैलेक्सी एस 21 सीरीज छह रंगों के विकल्प में उपलब्ध होगी जिनमें फैंटम ब्लैक, फैंटम सिल्वर, फैंटम वायलेट, फैंटम व्हाइट, फैंटम ग्रे और फैंटम पिंक आदि शामिल हैं।

उपभोक्ता गैलेक्सी S21 सीरीज़ को आज से सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स को जरिए प्री-बुक कर सकते हैं। सभी पूर्व-बुक किए गए उपभोक्ताओं को INR 10000 तक गैलेक्सी स्मार्ट टैग मुफ्त और सैमसंग ई-शॉप वाउचर मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता INR 10000 तक का एचडीएफसी बैंक कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं व 5000 रुपये तक के अपग्रेड बोनस का लाभ उठाने का विकल्प भी है।

प्री-बुक किए गए उपभोक्ताओं को 25 जनवरी से डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी, जबकि गैलेक्सी एस 21 सीरीज 29 जनवरी से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

भारत में गैलेक्सी S21 सीरीज की कीमत

गैलेक्सी S21 (8 + 128GB): INR 69999 (फैंटम वायलेट, व्हाइट, पिंक, ग्रे)

गैलेक्सी S21 (8 + 256GB): INR 73999 (फैंटम वायलेट, व्हाइट, ग्रे)

गैलेक्सी S21 + (8 + 128 जीबी): INR 81999 (फैंटम वायलेट, स्लीवर, ब्लैक)

गैलेक्सी S21 + (8 + 256GB): INR 85999 (फैंटम वायलेट, स्लिवर, ब्लैक)

गैलेक्सी S21 अल्ट्रा (12 + 256GB): INR 105999 (फैंटम ब्लैक, स्लिवर)

गैलेक्सी S21 अल्ट्रा (16 + 512GB): INR 116999 (फैंटम ब्लैक)

भारत में गैलेक्सी एस 21 ऑफर

गैलेक्सी S21 अल्ट्रा: INR 10000 का कैशबैक

गैलेक्सी S21 +: INR 7000 का कैशबैक

गैलेक्सी S21: INR 5000 का कैशबैक

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *