
अम्बाला डेस्कः अम्बाला दूरसंचार जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं की टेलीफोन से जुड़ी शिकायतों के तुरंत निपटान के लिए BSNL आगामी 22 सितंबर (बुधवार) को टेलीफोन अदालत का आयोजन कर रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को दोपहर 12 बजे अम्बाला स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचना होगा।
इन शिकायतों का होगा निपटान
- 31 अगस्त, 2021 तक जारी हुए टेलीफोन बिल से जुड़ी शिकायतों को ही सुना जाएगा। जैसा कि टेलीफोन का अधिक बिल आना या टेलीफोन सर्विस से जुड़ी शिकायतें।
- टेलीफोन समय पर न लगना या देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें इत्यादि।
टेलीफोन अदालत में ऐसी शिकायतों पर नहीं होगा विचार
- पहले आयोजित हुई अदालतों में आई जन शिकायतों या जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी है।
- ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।
- STD/PCO धारकों एंव अन्य एजेंटों द्वारा अधिक बिल की शिकायत तथा अन्य शिकायतें।
ऐसे देनी है शिकायत
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों के साथ लाएं। इन दस्तावेजों को ऑफिस टाइम के दौरान उपमंडल अभियंता (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2643948) के पास जमा करवाएं। उपभोक्ता 0171-2601774 पर फैक्स करें अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।


सहयोग करें