टैक डेस्क: आपने ऐसा कई बार सुना होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जो प्रोडक्ट खरीदा गया था, बॉक्स में उसकी जगह गलती से कुछ और ही डिलीवर हो गया है। ऐसे मामलों में ज्यादातर कंपनियों की ही गलती मानी जाती है, लेकिन अब कंपनियां भी अपने प्रोक्ट्स को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर इस तरह लिस्ट करती हैं कि खरीदार धोखा खा जाते हैं। ऐसा ही थाइलैंड के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है जिसने कम कीमत देखकर ऑनलाइन आईफोन 6एस ऑर्डर किया लेकिन उसे फोन के बदले आईफोन जैसा दिखने वाला टेबल डिलीवर हुआ।

इस शख्स के घर पर जब पार्सल पहुंचा तो यह दिखने में काफी बड़ा लग रहा था। इसे जब खोला गया तो इसमें से एक कॉफी टेबल निकला। इसके बाद इस शख्स ने अपने नए फर्नीचर के साथ तस्वीरें क्लिक कीं और इन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया जोकि अब वायरल हो गई हैं।

शख्स का कहना है कि खरीदारी करते समय उसने प्रोडक्ट की डिटेल्स नहीं पढ़ीं जिस वजह से उसके साथ ऐसा हो गया। हैरानी की बात तो यह है कि आईफोन जैसे दिखने वाले इस टेबल में स्पीकर, कैमरा और टच-आईडी होम बटन तक बना हुआ है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस कॉफी टेबल को शख्स ने रिटर्न किया है या फिर वे इसे अपने घर के फर्नीचर में शामिल करने वाले हैं।



सहयोग करें