
अम्बाला डेस्कः जीएमएन कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग ने बुधवार को एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय कोविड-19 रहा। इस प्रतियोगिता में एमकॉम की खुशबू पहले स्थान पर आई। वही, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः आशा रानी और दीपा रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने छात्रों को जीत की बधाई दी।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. एसएस नैन तथा केके पुनिया ने निभाई। इस मौके पर विभाग के अन्य अध्यापक डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. तृप्ति शर्मा तथा डॉ सरोज उपस्थित थे।


सहयोग करें