जे बात

खबरे लेख

  

आज यह विडिओ क्लिप मेरे व्हाट्सएप्प आया। इस विडिओ के शुरूआती दृश्य में जो दिखाया वह एक सामान्य सी घटना लगती है लेकिन क्लिप के दूसरे हिस्से जब लड़की तिरंगा नीचे फेकती है और उसके बाद उस लड़के की प्रतिक्रिया अपेक्षित थी परन्तु इस स्तर पर नहीं।
मै नहीं जानता लड़के ने उस लड़की  को क्या  कहा क्योकि मै उस भाषा से परिचित नहीं हूँ, जो भी भाव रहा जो प्रतिक्रिया दी गई, वह देख कर अच्छा लगा। हालांकि ये बात देखने में जितनी छोटी लगती है लेकिन भावना और विचारों के स्तर पर उतनी ही बड़ी है।
तिरंगे का अपमान कौन कर रहा है यह मायने नहीं रखता लेकिन जो करता है। उसका विरोध होना ही चाहिए। चाहे वो डीएम हो, सीएम हो या पीएम ही क्यों न हो।

वर्दी पहनने से कोई सिपाही नहीं बनता। हर वह व्यक्ति सिपाही है इस देश का, जो इसका अपमान करने वालो को रोक सके और ठोक भी सके लेकिन हिंसा किये बिना। 

देश प्रेम का अर्थ केवल गोली खाना नहीं है या ऐसा भी नहीं है कि आप सीमा पर जा कर लड़े। देशहित में किया गया हर कार्य  देशभक्ति है। हमे देश सेवा के लिए बड़े काम करने है ऐसा भी नहीं है। बड़े काम बड़े लोगो के लिए छोड़ दीजिये। मुझे लगता है कि हमे छोटा कार्य करना चाहिए। वह कार्य अपने आप बड़ा हो जाएगा। याद रखिये बड़े कार्य हम दुसरो के लिए रखना चाहिए। हमे तो अपने छोटे कार्य में लगे रहना चाहये। 

आपके छोटे-छोटे कार्य ही देश को स्वच्छ, समृद्ध, और प्रगति की ओर ले जाएंगे। 
support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *