Ukraine के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को आई अक्ल, बोल दी Turmp को ये बात

विदेश

विदेश डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में हुई घटना पर अफ़सोस जताया है और अब तक यूक्रेन को मिली अमेरिकी मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।

अमेरिकी मदद की सराहना

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने युद्ध, शांति, और यूक्रेन के लिए अमेरिका की अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा, “मैं शांति के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। हममें से कोई भी कभी न ख़त्म होने वाला युद्ध नहीं चाहता। यूक्रेन स्थायी शांति लाने के लिए जल्द से जल्द बातचीत की मेज़ पर आने को तैयार है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी टीम और मैं स्थायी शांति पाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के मज़बूत नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। हम वास्तव में इस बात की सराहना करते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन को उसकी संप्रभुता और स्वतंत्रता बनाए रखने में कितनी मदद की है।”

व्हाइट हाउस में हुई बहस पर प्रतिक्रिया

बीते शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की की तीखी बहस हो गई थी। इस घटना को लेकर यूक्रेन के भीतर ज़ेलेंस्की को समर्थन के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ा है।

ज़ेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में लिखा, “शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में हमारी बैठक वैसी नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। यह अफ़सोस की बात है कि ऐसा हुआ। अब हमारे लिए चीजों को सही करने का समय आ गया है।”

खनिज और सुरक्षा समझौते पर चर्चा के लिए तैयार

ज़ेलेंस्की ने आगे बताया कि खनिज और सुरक्षा से संबंधित समझौते पर चर्चा के लिए यूक्रेन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन को पश्चिमी सहयोगियों से मिल रही सहायता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ज़ेलेंस्की के इस रुख से यह संकेत मिलता है कि यूक्रेन, अमेरिका के साथ संबंधों को फिर से मजबूत करने और शांति वार्ता की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *