24 मार्च को रियलमी भारत में लॉन्च करेगी अपनी नई 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स, टॉप वेरिएंट में मिलेगा 108MP कैमरा

टैकतंत्र

टैक डेस्क: रियलमी अपनी नई 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को 24 मार्च को भारत में लॉन्च करने वाली है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने बताया है कि 24 मार्च को शाम 7:30 बजे इस नई सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा और इसके तहत लाए गए फोन के टॉप वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस इवेंट को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

इन फीचर्स के मिलने की है उम्मीद

रियलमी 8 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले फोन के बेस वेरिएंट में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी और इसमें मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी लगी होगी जोकि 30वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं अगर बात टॉप वेरिएंट की करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया होगा जो 2एक्स जूम के साथ आएगा। इन फोन्स में एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *