
टैक डेस्क: सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी M12 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस हैंडसेट की मास-प्रोडक्शन अपनी नोएडा फैक्ट्री में शुरू कर दी है। इसे कंपनी 6.7 इंच की इनफिनिटी-V डिस्प्ले और 7000mAh की क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ लेकर आएगी। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सैटअप मिलेगा और इसके ऊपरी किनारे पर सिम-इजेक्टर ट्रे दी गई होगी।
लीक्स के मुताबिक इस हैंडसेट के दांयी तरफ पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। फोन में एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। फिलहाल इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


सहयोग करें