
अम्बाला डेस्कः अम्बाला शहर के पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक का मकसद विभिन्न बैंको की तिमाही रिपोर्ट पर चर्चा करना था। इसमें कृर्षि व एमएसएमई व अन्य निर्धारित बजट पूरा करने पर निर्णय लिया गया। बैठक में सभी बैंकों के कॉर्डिनेटर्स, मैनेजर्स, लीड बैंक ऑफिसर्स अग्रणी बैंक अधिकारी, एजीएम, नाबार्ड व अम्बाला के अन्य विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
लीड डिस्ट्रिक मैनेजर डीके गुप्ता ने बताया कि बजट के अलावा पशु किसान क्रेडिट कार्ड व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के विषय में भी विस्तार से चर्चा हुई। अम्बाला जिला प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पाईलेट प्रोजेक्ट के तहत आता है। इसके माध्यम से सरकार का मकसद रेहड़ी-फड़ी वालों को आत्मनिर्भर करना है। इसमें बैंकों का योगदान अहम मायने रखता है।


सहयोग करें