स्वदेशी कंपनी लावा ने बनाया दुनिया का पहला कस्टमाइज्बल स्मार्टफोन, ग्राहक खुद चुने फोन की स्पेशिफिकेशन

टैकतंत्र

टैक डेस्कः स्वदेशी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने भारतीय बाजार में जबरदस्त वापसी करते हुए दुनिया का पहला कस्टमाइज्बल स्मार्टफोन की सीरीज पेश की है। इस सीरीज का नाम MyZ है। इसमें कस्टमर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खुद कैमरा, मेमोरी, स्टोरेज और कलर चुन सकता है। सोमवार से यह ब्रिक्री के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही मोबाइल खरीदार 66 यूनिक तरीके से मोबाइल फोन को डिजाइन कर सकता है। यह जानकारी खुद लावा कंपनी ने ट्वीट कर दी है।

रैम से लेकर कैमरे में तक में कर सकते हैं मन चाहा बदलाव

कंपनी द्वारा लिया यह कदम भारतीय मोबाइल फोन में क्रांतिकारी साबित होने वाला है। लावा की MyZ सीरीज में रियर कैमरे में ड्यूल या ट्रिपल कैमरा सेटअप के ऑप्शन को ग्राहक चुन सकते हैं। वहीं, रैम में ग्राहक को 2 GB से लेकर 6GB तक के विकल्प मिलेंगे। जबकि स्टोरेज में 32GB से 128GB तक के ऑप्शंस ग्राहक चुन सकेंगे। अगर सेल्फी कैमरे की बात करें तो 8 और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे का ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा कलर को लेकर भी ग्राहकों के पास चुनाव का विकल्प होगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले, मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर, 5,000 mAh की बैटरी, USB टाइप-सी पोर्ट और ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। MyZ कस्टमाइज्बल फोन, मेड-टू-ऑर्डर मॉडल के जरिए ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध होंगे। ऑर्डर करने के बाद सेलेक्टेड फोन को कस्माइजेशंस के लिया जा सकता है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *