
नेशनल डेस्कः किसानों और सरकार के बीच कृर्षि बिलों को लेकर सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सातवें दोर की वार्ता हुई। हालांकि संभावना के मुताबिक इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। लेकिन 8 जनवरी दोपहर दो बजे अगले दौर की वार्ता का दिन निश्चित हो गया।
किसान प्रतिनिधियों से वार्ता के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश मौजूद थे। बैठक से पहले मंत्रियों ने किसान आंदोलन के दौरान दिवंगत किसानों के प्रति दु:ख व्यक्त किया। आगे उन्होंने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खुले मन से सरकार है चर्चा के लिए तैयार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गत वर्ष 30 दिसंबर को आयोजित पिछली बैठक में चर्चा के मुताबिक किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों के के जल्द समान के लिए तत्पर है। साथ ही सरकार किसान प्रतिनिधियों के साथ खुले मन से चर्चा करके समाधान के लिए हरसंभव प्रयासरत है। दोनों तरफ से कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। सरकार सभी सकारात्मक विकल्पों को ध्यान में रखते हुए विचार करने के लिए तैयार है।कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि हम इन तीनों कानूनों पर बिन्दुवार चर्चा करेंगे और जिन-जिन बिन्दुओं पर किसानों को आपत्ति हो, उन बिन्दुओं पर हम विचार करके यथा आवश्यक संशोधन करने के लिए तैयार हैं।



सहयोग करें