
नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 73 सीटों पर जीत हासिल है। वहीं सात पार्टियों के गठबंधन गुपकर डिक्लेरशन 280 में से 112 सीटें जीती है। कांग्रेस ने 26 वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 49 सीटों पर जीत हासिल की है।
कश्मीर में तीन सीटें जीत भाजपा ने रचा इतिहास
गत वर्ष धारा-370 खत्म होने के बाद 28 नवंबर से 8 चरणों में हुए इन डीडीसी चुनाव ने भाजपा के लिए कश्मीर घाटी में पैर जमाने का मौका दे दिया है। क्योंकि भाजपा ने कश्मीर घाटी में तीन सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है। क्योंकि जम्मू को तो पहले से ही बीजेपी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में कश्मीर में तीन सीटें जीतना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। ये तीन सीटें है- तुलेल (बांडीपोरा), काकपोरा-2 (पुलवामा) और खानमोह-2(श्रीनगर)।

घाटी के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया विश्वास
घाटी में जीत से उत्साहित भाजपा के महासचिव विबोध गुप्ता ने पार्टी के विजेता उम्मीदवारों को, विशेष रूप से घाटी के उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।

परिणाम को महबूबा और उमर ने बताया धारा-370 के पक्ष में
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने डीडीसी चुनाव परिणाम को गुपकर के पक्ष में बताया है। उनका कहना है कि हमें जम्मू-कश्मीर का वोट धारा 370 बहाल करने के लिए मिला है।


सहयोग करें