आखिर 30 जून को ही क्यों मनाया जाता है सोशल मीडिया डे, जानें

टैकतंत्र

टैक डेस्क: हर साल 30 जून को दुनिया भर में सोशल मीडिया डे (Social Media Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत इस इरादे से की गई थी कि सोशल मीडिया की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जा सके, लेकिन अब हालात काफी बदल चुके हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी अपने नजदीकी से जब चाहे बात कर सकता है। सोशल मीडिया लोगों को रातों-रात स्टार बना देता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी पहुंचा देता है। आइए इस खास दिन पर जानते हैं सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ हैरतअंगेज बातें…

सोशल मीडिया डे की शुरूआत एक ऑनलाइन टेक्नोलॉजी न्यूज वैबसाइट Mashable ने 30 जून 2010 को की थी। सोशल मीडिया दिवस को इस लिए मनाया जाता है ताकि पूरी दुनिया के कम्युनिकेशन सिस्टम को सम्मान दिया जा सके।

यह था दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लैटफोर्म

दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म SixDegrees है जिसे कि वर्ष 1997 में लॉन्च किया गया था। इसके फाउंडर Andrew Weinreich हैं। लोग सिक्सडिग्रीज साइट के जरिए परिवार के सदस्यों या फिर दोस्तों का एक ग्रुप बना सकते हैं। आपको बता दें कि Sixdegrees काफी हद तक फेसबुक जैसा ही है। इसके बाद वर्ष 2002 में Friendster को लॉन्च किया गया जोकि काफी इस्तेमाल किया जाने लगा। यह सबसे ज्यादा एशिया में लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद 2003 में LinkedIn लॉन्च किया गया जोकि दुनिया का पहला बिजनेस पर आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसके बाद वर्ष 2004 में MySpace को लॉन्च किया गया।

दुनिया में प्रत्येक 60 सैकेंड में सोशल मीडिया पर क्या होता है जानें…

  1. दुनिया में हर 60 सेकेंड में यूट्यूब पर 500 घंटे से अधिक के वॉचटाइम की वीडियोज़ अपलोड की जाती हैं।

2. इंस्टाग्राम पर प्रत्येक एक मिनट में 2,16,00 नई फोटोज अपलोड की जाती हैं।

3. इसके अलावा पिंटरेस्ट पर हर 60 सेकेंड में 3,472 फोटो पिन होती हैं और फेसबुक पर 2,460,000 कंटेंट शेयर होता है।

4. प्रत्येक 60 सेकेंड में 2,77,000 ट्वीट किए जाते हैं।

5. स्नैपचैट पर हर रोज 6 अरब वीडियोज़ देखी जा रही हैं।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *