निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर में रिकॉर्ड मरीजों की जांच

अन्य

भिवानी डैस्क: स्टोनेक्स फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी बजरंगलाल अग्रवाल ने कहा है कि जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक समर्थ व्यक्ति का कर्तव्य है। वे भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मरीजों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि बीपीएमएस ने मरीजों का विश्वास जीता है और नि:शुल्क उच्च स्तरीय इलाज देकर पूरे राज्य में अनुकरणीय मिसाल पेश की है। अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में वे और अधिक सहयोग देंगे और अपने पैतृक गांव खरकड़ी में भी ऐसे शिविर आयोजित करवाने की इच्छा जताई।

30वां निःशुल्क नेत्र एवं कैंसर जांच शिविर

यह शिविर श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में स्व. श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल की स्मृति में आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली और गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सकों ने 190 मरीजों की जांच की। इनमें से 50 मरीजों के लैंस वाले नेत्र आपरेशन की सिफारिश की गई और 70 मरीजों की ओरल जांच की गई।

सेवा व सहयोग

बजरंगलाल अग्रवाल ने शिविर के दौरान ‘अपना घर आश्रम’ (महिला एवं पुरुष केंद्र) का भी दौरा किया और अपने कोष से एक लाख रुपये का चंदा दिया। परिवार ने अपने माता-पिता की स्मृति में मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर स्टोनेक्स फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी रविकांत काबरा भी उपस्थित रहे।

बीपीएमएस का अभियान

बीपीएमएस अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने मरीजों से कैंसर जांच को लेकर भय छोड़ने का आह्वान किया और बताया कि संघ के शिविरों से भेजे गए मरीजों का राजीव गांधी कैंसर अस्पताल, नई दिल्ली में नि:शुल्क इलाज होता है। उन्होंने घोषणा की कि बीपीएमएस अब भिवानी जिले के कुएं, बावड़ी और जोहड़ का जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार भी करवाएगा। साथ ही संस्था का लक्ष्य भिवानी को मोतियाबिंद मुक्त शहर बनाना है। बीपीएमएस द्वारा हर माह के तीसरे बुधवार को आयोजित निःशुल्क शिविरों में अब दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी से भी मरीज आ रहे हैं। संस्था की ख्याति पूरे राज्य और आसपास के प्रदेशों में फैल रही है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *