ट्विटर और सरकार के बीच चल रहे विवाद का Koo ऐप को हो रहा फायदा

टैकतंत्र

टैक डेस्क: ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है जिसका सीधा फायदा देसी माइक्रो-ब्लॉगिंग Koo ऐप को हो रहा है। भारत में सभी बड़ी पार्टियों के नेता अब Koo App पर अपने ऑफिशियल अकाउंट बना रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कू ऐप पर अपना अकाउंट बना लिया है, वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कू ऐप पर इन दिनों अपने विचार पोस्ट कर रहे हैं।

इनके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी कू ऐप पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं, वहीं बात की जाए आम आदमी पार्टी  के ही विधायक और वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा की तो इन्होंने ने भी कू ऐप पर ही लगातार पोस्ट डालनी शुरू की हैं। इन सभी के अकाउंट्स पहले से ट्विटर पर मौजूद हैं लेकिन अब इन्होंने कू ऐप का इस्तेमाल करना शुरू किया है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *