Battlegrounds mobile India गेम भारत में हुई लॉन्च, यहां से करें डाउनलोड

टैकतंत्र

टैक डेस्क: Battlegrounds Mobile India गेम को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस गेम की लॉन्चिंग इसकी डेवलपर कंपनी Krafton ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर की है। इस गेम को अब आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। इसकी डेवलपर कंपनी ने बताया है कि इस गेम में यूजर्स को 19 अगस्त तक रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। Krafton ने गेम की लॉन्चिंग पर सेलिब्रेशन ऑफर के तहत इन-गेम इवेंट का ऐलान किया है। कंपनी के मुातबिक BGMI गेम खेलने वाले किसी भी यूजर का डेटा स्टोर नहीं किया जाएगा।  

गेम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कि यह गेम PUBG Mobile का इंडियन वर्जन है जिसे कि इसकी डेवलपर कंपनी krafton ने डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध कर दिया है। अगर आप iOS बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम वाली डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया था। सरकार ने भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता का हवाला देते हुए इस ऐप को बंद किया था।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *