अम्बाला डेस्कः बावा लाल जी महाराज के 666वां जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सिटी के शक्ति नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कंचघर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस कंच घर पर जाकर समपन्न हुई। शक्ति नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शोभायात्रा का शक्तिनगर में मेयर शक्तिरानी ने स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मेयर शक्तिरानी शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई। शोभायात्रा के बाद विशाल भंडारे की भी व्यवस्था थी। मेयर ने कहा कि बावा लाल जी महाराज ने हमेशा भाईचारे और मिलजुल कर रहने का संदेश दिया है। हर किसी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान शक्ति नगर निवासियों ने अपनी समस्याएं बताई, जिसे शक्तिरानी शर्मा ने हल करवाने का आश्वासन दिया।
शक्ति नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक अग्रवाल व सेके्रटरी बलदेव राज आनंद ने बताया कि हर साल शक्ति नगर में शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, उमेश भार्गव, संजय बक्शी, गुरप्रीत शाना, राणोदेवी सहित कई पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।


सहयोग करें