टैक डेस्क: रक्षा बंधन 2021 से पहले अमेजन इंडिया ने अपने राखी स्टोर को लॉन्च कर दिया है। इस स्टोर के जरिए ग्राहक पर्सनालाइज्ड हैम्पर्स और कॉम्बो, पारंपरिक और डिजाइनर्स राखी, फुटवियर, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स, हैंडबैग्स, गिफ्ट कार्ड्स, कैमरा, स्मार्टफोंस, अपैरल, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, टॉयज एंड बोर्ड गेम्स और एसोर्टेड चॉकलेट्स आदि खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि अमेजन के इस स्टोर से रोली/चावल के साथ एक राखी भी खरीदी जा सकती है।

इसे राखी और फैशन, ब्यूटी, स्मार्टफोन, टीवी, होम डेकोर, किचन अप्लाएंसेस, चॉकलेट्स, एक्सेसरीज, पर्सनालाइज्ड गिफ्ट कार्ड्स व अन्य प्रोडक्ट्स के लिए ही डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्टोर पर ग्राहकों को रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स और वनप्लस नॉर्ड एसई 5जी पर कई सारे ऑफर्स दिए जाएंगे। उपभोक्ता अमेजन शॉपिंग ऐप (केवल एंड्रॉयड) पर एलेक्सा से बोलकर भी ‘राखी स्टोर’ तक जा सकते हैं।


सहयोग करें