
अम्बाला डेस्कः डॉ. हेडगेवार वाचनालय ने रविवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हवन किया गया। वाचनालय समिति ने इस कार्यक्रम में दानदाताओं व नियमित पाठकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह भुवनेश, नगर कार्यवाह तरसेम व जिला प्रचारक कुलदीप ने अपने विचार प्रकट किए। आरएसएस की मधुकर शाखा के सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी सेवा दी। कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था भी थी।

अन्य खबरें
हाईलाइट्स


सहयोग करें