
अम्बाला डेस्कः खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में साईकिल और बाइक मोन्टेनिन्ग का आयोजन हुआ। 7 दिवसीय इस कार्यक्रम में अम्बाला समेत 5 जिलों के 15 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अम्बाला से राहुल और देवांशु ने 170 किलोमीटर साईकिल चलाकर जिले का नाम रोशन किया।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की जिला युथ कॉर्डिनेटर ऑफिसर (वाईसीओ) रेखा सरीन ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिले से राहुल और देवांशु को भेजा गया था। इन्होंने 170 किलोमीटर साईकिल चलाई। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। इनके साथी गिन्मार साध और अक्षय ने भी उन्हें इस उपलब्धि की बधाई दी।


सहयोग करें