टैक डेस्क: रिलायंस जियो ने अपनी JioPages एप्प के नए अपडेट को जारी कर दिया है। इस बार इस एप्प में 11 भाषाओं में कंटेंट सर्च करने की सुविधा दी गई है। इन भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली आदि शामिल हैं। इनके अलावा इसमें असमिया, ओडिया और पंजाबी भाषा की भी सपोर्ट दी गई है। आपको बता दें कि इस एप्प में यूजर्स को न्यूज से लेकर कई अन्य टॉपिक्स की जानकारी मिलती है।

इस एप्प में इतिहास, सामान्य ज्ञान, राजनीति, गणित और इंडियन प्रीमियर लीग आदि कैटेगरीज़ दी गई हैं। आप इसमें न्यूज पढ़ने के साथ ही लैंडस्कैप मोड में वीडियोज भी देख सकते हैं। एप्प को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करने पर भाषा का चुनाव करने की सैटिंग मिलती है, वहीं आप इसकी सैटिंग्स में जाकर इसे बदल भी सकते हैं।


सहयोग करें