एयर इंडिया पर हुआ मेजर साइबर अटैक, 45 लाख पैसेंजर्स के लीक हुए नंबर, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

टैकतंत्र

टैक डेस्क: एयर इंडिया पर बड़ा साइबर अटैक हो गया है जिसमें लगभग 45 लाख पैसेंजर्स का डेटा लीक हुआ है। बताया जा रहा है कि इस डेटा में भारत समेत अन्य देशों के पैसेंजर्स की जानकारी भी शामिल है। ये डेटा एयर इंडिया के सर्वर से नहीं बल्कि एयर इंडिया सर्विस प्रोवाइडर SITA के सर्वर से लीक हुआ है जोकि स्विट्जरलैंड में मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को इस बारे में अभी पता चला है लेकिन डेटा में सेध फरवरी में लगाई गई है।

इस तरह की जानकारी हुई लीक

लीक हुए डेटा में पैसेंजर का नाम, जन्म तारीख, पासपोर्ट की पूरी जानकारी, टिकट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी डिटेल शामिल हैं। जिन पैसेंजर्स ने 11 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच एयर इंडिया से सफर किया है, उनका डेटा प्रभावित हुआ है। माना जा रहा है कि कंपनी का 10 साल तक का पूरा डेटा लीक हो गया है।

आपको अगर लग रहा है कि आपका भी डेटा लीक हुआ है तो आप पहले अपने बैंक अकाउंट के पासवर्ड बदल लें और जल्दी से जल्दी अपने क्रेडिट कार्ड की पिन भी बदलें। एयर इंडिया ने भी अपने पैसेंजर्स से पासवर्ड बदलने की ही सलाह दी है। इस लीक हुए डेटा में यूजर्स का मोबाइल नंबर भी शामिल है तो स्पैम मैसेज या कॉल आने पर सतर्क रहें।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *