YouTube में जल्द शामिल होगा नया फीचर, वीडियो में दिख रही ads के जरिए सीधे ही खरीद सकेंगे प्रोडक्ट्स

टैकतंत्र

टैक डेस्क: यूट्यूब ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसके जरिए यूजर्स वीडियो के बीच दिखने वाले प्रोडक्ट्स को सीधे ही खरीद सकेंगे, यानी यूट्यूब में वीडियो देखते हुए अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो उसको सीधे वीडियो पर दिए गए ऑप्शन के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। प्रोडक्ट को खरीदने के लिए यूजर को किसी दूसरी वेबसाइट पर नहीं जाना होगा। यूट्यूब वीडियो में आपको एक शॉपिंग बैग का आइकन दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर आप आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।

इस फीचर की टेस्टिंग यूट्यूब ने अमेरिका में एंड्रॉयड, आईओएस और वेब यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी गूगल सपोर्ट पेज पर दी गई है। यूट्यूब का कहना है कि उसकी ओर से वीडियो के जरिए प्रोडक्ट खरीदने का विकल्प दिया जाएगा।  आपको बता दें कि अभी यूजर्स यूट्यूब पर दिखने वाले सामान को खरीदने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर विजिट करते हैं, लेकिन यूट्यूब में नए शॉपिंग बटन के आने से यह काम आसान हो जाएगा।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *