टैक डेस्क: व्हाट्सएप्प को आमतौर पर चैटिंग करने के लिए ही इस्तेमाल में लाया जाता है, लेकिन साल 2020 की आखिरी रात व्हाट्सएप्प के जरिए सबसे ज्यादा वीडियो कॉलिंग की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप्प से करीब 1.4 बिलियन यानी करीब 1.4 अरब वीडियो कॉल्स की गईं हैं, जोकि एक नया विश्व रिकॉर्ड है। पिछले साल के मुकाबले व्हाट्सएप्प वीडियो कॉलिंग में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।
फेसबुक मैसेंजर की बात करें तो 2020 के आखिरी दिन इसके जरिए दोगुनी संख्या में वीडियो और ग्रुप वीडियो कॉल्स की गई हैं। साल 2020 की शाम को दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्यादा लाइव ब्रॉडकास्ट किए गए हैं।


सहयोग करें