
अम्बाला डेस्कः अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनी एल्वोटेक में निदेशक का पद हासिल कर सुजाता शर्मा ने परिवार समेत देश का नाम रोशन किया है। कैंट के राणा कांप्लेक्स में रहने वाले पिता डॉ. जयकिशन शर्मा और मां निर्मला शर्मा ने बेटी की उपलब्धी पर खुशी जाहिर की है।
पिता ने बताया कि सुजाता बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उसने 115 विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खुद को पहले ही साबित कर दिया था। सुजाता ने अम्बाला इंजीनियरिंग कॉलेज बायोटेक्नोलॉजी में एमटेक किया है। फिर वह हैदराबाद की कंपनी डॉक्टर रेड्डीज लैब में रिसर्च वैज्ञानिक के तौर पर शामिल हुईं। इसके बाद एशिया की बड़ी कंपनी बॉयोकोन में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पहुँची। खुद प्रिंसिपल से सेवानिवृत्त हो चुके है डॉ. जयकिशन बेटी की कामयाबी पर बहुत खुश हैं।
शिक्षामंत्री कर चुके हैं सुजाता को सम्मानित
करनाल के केंद्रीय- विद्यालय की ओर आयोजित युवा-महोत्सव कार्यक्रम में पहले स्थान पर आई थी। इन्होंने “झांसी की रानी” पर किए अपने कविता पाठ से सबको मोहित कर दिया था। हरियाणा के तत्कालीन शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा जी ने उन्हें दु:शाला भेंट कर सम्मानित किया था।


सहयोग करें