पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस, केंद्र सरकार का बड़ फैसला

देश

नेशनल डेस्कः संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को घोषणा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर, देशभर में एक वर्ष तक चलने वाले समारोह की शुरूआत  23 जनवरी से की जाएगी। साथ ही नेताजी का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह बात उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारवार्ता में कही।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्मजोशी के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों को निर्धारित करने के लिए और पूरे वर्ष स्मृति समारोह की निगरानी करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता नरेंद्र मोदी करेंगै। यह समिति दिल्ली, कोलकाता और भारत के साथ-साथ विदेशों में नेताजी आजाद हिंद फौज से जुड़े हुए अन्य स्थानों पर स्मरणोत्सव गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

मोदी करेंगे स्मरणोत्सव का उद्घाटन

स्मरणोत्सव का उद्घाटन समारोह 23 जनवरी को कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में होगा। इसकी अध्यक्षता पीएम करेंगे। इस अवसर पर नेताजी के उपर एक स्थायी प्रदर्शनी और प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन किया जाएगा। नेताजी की थीम पर आधारित “अमरानुतनजूबोनेरीदूत”का भी आयोजन किया जाएगा।

जारी किया जाएगा डाक टिकट और सिक्का

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस दिन एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उसी दिन कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘री-विजिटिंग द लेगेसी ऑफ नेताजी सुभाष इन 21 सेंचुरी’और एक आर्टिस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा नेताजी की जन्मस्थली उड़ीसा के कटक में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगें। गुजरात के हरिपुरा में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नेताजी से प्रतीकात्मक जुड़ाव भी है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *