नेशनल डेस्कः एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर योन शोषण के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। शर्लिन ने इस संबंध में कई ट्वीट भी किए हैं। हालांकि शर्लिन से पहले भी साजिद खान पर अभिनेत्रियां और क्रू मेंबर योन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इनमें दिवंगत अभिनेत्री जिया खान, मॉडल पाउला, सलोनी चोपड़ा, रशेल वाइट और सिमरन सूरी शामिल हैं।
हिरोइन बनने आई थी, बॉलीवुड ने एडल्ट कॉन्टेंट क्रिएटर बना दिया
शर्लिन ने बताया कि कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि ये सब पहले क्यों नहीं बताया। इसका जवाब देते हुए बोली की 2005 में मेरे पिता का निधन हो गया था। मैं भावनात्मक रूप से टूटी हुई थी। साथ ही मैं बॉलीवुड में न्यूकमर थी। ऐसे में मेरे लिए ये आसान नहीं था कि मैं इस मामले को लोगों के सामने रखूं या इसकी रिपोर्ट लिखाऊं। लेकिन कुछ साल पहले मीटू के कारण पता चला कि ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ हो चुका है। इसके बाद मैंने अपनी बात रखना सही समझा। शर्लिन अपना दर्द जाहिर करते हुए बोली हीरोइन बनने आई थी और बन गई एडल्ट कॉन्टेंट क्रिएटर। इसका पूरा श्रेय मैं बॉलीवुड को देती हूं।
जिया खान की बहन करिश्मा ने भी लगाए थे साजिद पर आरोप
दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा ने भी साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिया खान पर आधारित बीबीसी के एक कार्यक्रम में करिश्मा ने बताया कि रिहर्सल के समय जब जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। उसी समय साजिद ने जिया से कपड़े उतारने के लिए कहा। करिश्मा ने बताया कि जिया को कुछ समझ नहीं आया कि उसे क्या करना है। जिया ने कहा कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं और ये सब हो रहा है। जिया घर आकर रोने लगी।


सहयोग करें