10 मंजिलों में फैला हुआ है सैमसंग का नया हाई टैक ऑफिस

टैकतंत्र
  • इस कैम्पस में एक सोशल हब, मल्टी-फोर्मेट एक्सपीरिएंशियल कैफेटेरिया, ट्रेनिंग हब, जिम्नेजियम, वेलनेस सेंटर, बैंक/एटीएम, कैफे और रेस्टोरेंट भी हैं।

टैक डेस्क: सैमसंग ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी के आरएंडडी इंस्टीट्यूट, नोएडा (SRI-N) और सैमसंग डिजाइन दिल्ली (SSD) को नोएडा में ही नए अत्याधुनिक कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। कंपनी का यह नया कार्यालय IGBC LEED प्लेटिनम रेटेड कैम्पस है और इसे ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) द्वारा 5 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। नया ऑफिस कैम्पस ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कैंडोर टेकस्पेस बिल्डिंग की 10 मंजिलों में फैला हुआ है।

ऑफिस में भरपूर मिलेगी प्राकृतिक रोशनी
वर्कस्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जिसमें अधिकांश लोगों को सूर्य की प्राकृतिक रोशनी मिल सके। इसके साथ ही यहां सोशल हब, मनोरंजन और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। कार्यस्थल हॉट डेस्किंग कॉन्सेप्ट के अनुरूप है, जिसमें लोगों को अपनी पसंदीदा जगह पर बैठने की सुविधा मिलती है। एसआरआई-एन के कर्मचारी इन-हाउस ऐप के माध्यम से एक सप्ताह के लिए अपनी सीटों का चयन भी कर सकते हैं।

कर्मचारियों को अधिकतम आराम और सुविधा प्रदान करने के लिए, कैम्पस में मल्टी-फोर्मेट एक्सपीरिएंशियल कैफेटेरिया, प्रशिक्षण केंद्र, जिम्नेजियम, वेलनेस सेंटर, बैंक / एटीएम, कैफे, रेस्टोरेंट, विभिन्न मनोरंजक सुविधाओं के साथ-साथ ईवी चार्जिंग स्टेशन भी प्रदान किया गया है।

विकलांगों की जरूरतों का रखा गया खास ध्यान
कैम्पस को खास विकलांगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। रास्ते, पार्किंग, लॉबी, लिफ्ट, सीढ़ियां और शौचालय आदि सभी जगहों को सभी के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए यहां ब्रेल और स्पर्श संकेतकों का उपयोग किया गया है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *