
अम्बाला डेस्कः अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने को लेकर जिले में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जोरो से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दयाल बाग के समर्पित कार्यकर्ता राम काज में लगे हुए हैं। टोली कार्यकर्ता संजय मल्होत्रा ने बताया कि हमें दयाल बाग, वशिष्ट नगर, न्यू दयाल बाग, श्याम नगर, नसीब बाग और मोती बाग में निधि समर्पण अभियान का जिम्मा मिला था। इसमें हमने करीब 75 प्रतिशत तक का क्षेत्र कवर कर लिया है। बाकी बचे लोगों से भी जल्द ही संपर्क कर लिया जाएगा। यह निधि समपर्ण अभियान 1 से 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इस कार्य में तरसेम राणा, सुमित शर्मा, मोंटू नागरा, उपाध्याय, जगदीप शर्मा, शिव निवास तिवारी, नितिन, मोनू ठाकुर और संजय मल्होत्रा अपना सहयोग दे रहे हैं।


सहयोग करें