भारतीय कंपनी ने उपलब्ध किया 5000 रुपये से भी कम में एंड्रॉयड स्मार्टफोन

टैकतंत्र

टैक डेस्क: भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने आखिरकार अपने सबसे सस्ते Lava Z1 स्मार्टफोन को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। इसे दो कलर ऑप्शन्स (ब्लू और रेड) में लावा मोबाइल की आधिकारिक वेबसाइट व ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न के जरिए  खरीदा जा सकता है। इस फोन की वास्तविक कीमत कंपनी ने 5,499 रुपये रखी है, लेकिन फिलहाल डिस्काउंट के साथ इसे 4,999 रुपये में उपलब्ध किया गया है। यह डिस्काउंट ऑफर 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

Lava Z1 की स्पैसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है जोकि बेहतर कलर प्रोड्यूस करती है।

प्रोसैसर: फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर, मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसैसर मिलता है जिसकी परफोर्मेंस एंट्री लैवल स्मार्टफोन के हिसाब से काफी बेहतर है।

 OS: नए लावा फोन में एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर आधारित XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा: फोन के रियर में 5MP कैमरा (एलईडी फ्लैश के साथ) मिलता है, वहीं सैल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP दिया गया है।

बैटरी: इसमें  3,100mAh की बैटरी लगी है जिसका बैटरी बैकअप काफी बेहतरीन है।

कनेक्टिविटी: इसमें ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी की सुविधा दी गई है।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *