टैक डेस्क: इंटेल ने नए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम को तैयार किया है जो आपके चेहरे को स्कैन कर ATM मशीन का इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। इस तकनीक का उपयोग आप स्मार्ट लॉक और घर के गेट आदि को खेलने के लिए भी कर सकेंगे। इंटेल ने इस तकनीक को रियलसेंस आईडी (RealSense ID) नाम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कभी गलत पहचान नहीं करेगी।
ATM का उपयोग करते समय वर्तमान में जो ट्रेडिशनल ऑथेंटिकेशन का तरीका अपनाया जाता है उससे पैसे चोरी होने का खतरा बना ही रहता है, लेकिन इस नई तकनीक के आने से ATM से पैसे चोरी होने का खतरा कम हो जाएगा। इंटेल ने कहा है कि अगर समय-समय पर यूजर के चेहरे में बदलाव भी हो रहे हैं जैसे कि अगर व्यक्ति के मुंह पर दाढ़ी या मूंछ आ गई हैं तब भी यह तकनीक व्यक्ति के चेहरे को पहचान लेगी।

ऐसे काम करती है यह तकनीक
इस तकनीक के जरिए यूजर की पहचान उसके चेहरे, आंख और मुंह के कॉम्बिनेशन से की जाती है। इससे यूजर के चेहरे की एक 3D इमेज बनाई जाती है और फिर उसे डेटाबेस में सेव कर लिया जाता है। रियलसेंस आईडी तकनीक को एक प्रोडक्ट के रूप में उपलब्ध किया जाएगा। इस तकनीक की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी हैं और इसकी डिलीवरी मार्च के पहले सप्ताह से शुरू की जाएंगी। इस डिवाइस की कीमत 99 डॉलर यानी करीब 7,300 रुपये होगी। यह इसके F455 पेरीफेरल की है, वहीं इसके F450 मॉड्यूल 10-पैक की कीमत 750 डॉलर यानी करीब 55,100 रुपये होगी।


सहयोग करें