टैक डेस्क: जापान की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी Hitachi ने भारत में अपने एयर कंडीशनर की नई रेंज को पेश कर दिया है। प्रीमियम डिजाइन के साथ लाए गए इन AC में Wi-Fi की सपोर्ट भी दी गई है। खास बात यह है कि इन AC के एयर फ्लो की रेंज 15 मीटर तक है। इन AC के साथ कंपनी ने खास एयरक्लाउड होम एप्प को भी लॉन्च किया है जिसके जरिए आप अपने AC को स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि सभी एसी मेड इन इंडिया हैं और इनकी शुरुआती कीमत 27,990 रुपये रखी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है तो ऐसे में Wi-Fi से लैस इन AC को आप गूगल होम और एलेक्सा के जरिए भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। साफ हवा के लिए इनमें iClean+ तकनीक मिलती है। इसके अलावा इन नए प्रोडक्ट्स में ऑटो क्वाइल ड्राई टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो कमरे से बदबू को खत्म करने में मदद करती है।


सहयोग करें