जीएमएन कॉलेज ने टूंडला गांव में “मतदाता जागरूकता दिवस” का किया आयोजन

सिटी हलचल

अम्बाला डेस्कः गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग , लीगल लिटरेसी सेल और विमेन सेल ने मिलकर कॉलेज प्राचार्य डॉ राजपाल सिंह की अध्यक्षता में गांव टूंडला में “मतदाता जागरूकता दिवस” का आयोजन किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गांव के घर-घर जाकर लोगों को मतदान के बारे में उसका महत्व बताया। मतदान कार्ड बनवाने के लिए अपील भी की और उन्हें प्रेरित भी किया गया।

छात्रों द्वारा गांव के निवासियों को बताया गया कि सरकार पूरी पारदर्शिता और अपनी सहभागिता के साथ लोगों को जागरूक कर रही है। ताकि वे अपना मतदाता  पहचान पत्र बनवा सके। कार्यक्रम में कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ. रचना खन्ना और डॉ. एसएस नैन मौजूद रहे और इस कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता डॉ भारती विज, डॉ. सरोज बाला और डॉ तृप्ति शर्मा ने निभाई।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *