टैक डेस्क: कुछ दिनों से एक मैसेज व्हाट्सएप पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि ‘मौसम परिवर्तन होने व बारिश की वजह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार रूक रही है।’ आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी हुई है, तो ऐसे में लोग मानने लग गए हैं कि बारिश की वजह से ही कोरोना के मामलों में कमी आई है। इस मैसेज के काफी वायरल होने के बाद सरकारी सूचना एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने एक ट्वीट किया है।
पीआईबी ने ट्वीट में बताया है कि कोरोना की रफ्तार केवल मास्क पहननें, बार-बार हाथ धोएं/सैनीटाइज करने और सुरक्षित शारीरिक दूरी (दो गज) बनाएं रखने से ही कम हो सकेगी। कोरोना पर मौसम के बदलाव का कोई असर नहीं होता है और यह साबित भी हो चुका है।


सहयोग करें