कोरोना वैक्सीन को आप तक पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयार की CoWIN एप्प, जाने आवेदन की प्रक्रिया

टैकतंत्र

टैक डेस्क: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार जल्द ही CoWIN एप्प को लॉन्च करने वाली है जिस पर आपको कोविड-19 वैक्सीन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करनी पड़ेगी। Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क है। इस एप्प को 5 भागों में बांटा गया है जिनमें एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन, बेनिफिशियरी, एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट आदि शामिल हैं। यूजर जब एप्प में रजिस्ट्रेशन का प्रोसैस पूरा कर लेगा तो उसे बताया जाएगा कि वह किस लोकल अथॉरिटी में कोविड-19 वैक्सीन लगवा सकता है। एक व्यक्ति के वैक्सीनेशन में करीब 30 मिनट का समय लगेगा और हर सैशन में 100 लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

तीन चरणों में होगी कोविड-19 की वैक्सीनेशन

कोविड-19 वैक्सीनेशन तीन चरणों में होगी। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन किया जाएगा जिनमें हेल्थ केयर से जुड़े लोग शामिल होंगे। दूसरे चरण में इमरजेंसी वर्कर का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इनके अलावा तीसरे चरण में उन लोगों का वैक्सीनेशन होगा, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं।

फिलहाल CO-WIN एप्प को अभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही उपलब्ध कर दिया जाएगा ऐसा सरकार ने कहा है।

इस तरह करनी होगी आपको रजिस्ट्रेशन

1.यूजर को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप्प स्टोर से CoWIN एप्प को डाउनलोड करना पड़ेगा।

2.इसके बाद CoWIN एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्यूमेंट जैसे 12 फोटो आईडी कार्ड में से किसी एक का इस्तेमाल आपको करना होगा।

3.एप्प में आपको सेंटर और स्टेट की गाइडलाइन्स भी मिलेंगी।

4.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें ड्यू डेट, प्लेस और वेरिफिकेशन की टाइमिंग आदि की जानकारी दी गई होगी।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *