
अम्बाला डेस्कः अग्रवाल फैलोशिप क्लब अंबाला छावनी के विभिन्न बाजारों में प्रभु संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें विदेशों से आए हुए भक्तजन भी शामिल हुए। कई स्थानों पर भजन मंडली का स्वागत किया गया। लोगों ने बहुत ही भक्ति भाव से नाच गाकर प्रभु की आराधना की। कहीं लोगों ने उन्हें अपने घर बुलाकर कीर्तन करवाया और जलपान करवाकर उनका आदर सत्कार किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान फनेश जिंदल, क्लब के संस्थापक राजेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान अमित अग्रवाल, सलाहकार महेश अग्रवाल राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, जितेंद्र सिंघल, राजेश गुप्ता, मनीष गोयल, आशीष अग्रवाल, नवीन मित्तल इत्यादि लोग मौजूद रहे।


सहयोग करें