खेल से युवा स्वास्थ्य और रोजगार हासिल करते हैंः डॉ. राजपाल

सिटी हलचल

अम्बाला डेस्कः कुरुक्षेत्र जिले के संघोर गांव में सांगवान अकेडमी द्वारा वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन ओस्का, ग्राम पंचायत संघोर व यूथ रेडक्रॉस जीएमएन कॉलेज ने मिलकर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राणपाल सिंह, डीएवी कॉलेज सढोरा यमुनानगर के डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल, विशिष्ट अतिथि व खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह और अम्बाला छावनी स्थित जीएमएन कालेज के प्रिंसिपल ने उद्घाटन समारोह में अपने विचार सांझा किए। डाॅ. राजपाल सिंह ने कहा कि खेल समाज में सदभावना का व्यापक प्रचार तथा प्रसार का साधन है। इससे एक तो खिलाड़ी स्वस्थ्य बनता है तो दूसरी ओर खेल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से उन्नत रोजगार प्राप्त करते हैं।

इस प्रतियोगिता के समापन्न सत्र के मुख्यातिथि डाॅ प्रीतम सिंह ने कहा कि खेलों का प्राचीन समय से ही समाज में अस्तित्व रहा है। और वर्तमान समय में खेल आपसी सदभावना और सामाजिक एकरूपता का आधार है। इसी श्रृंखला में डाॅ धर्मपाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में एक सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं जिनकी समाज और राष्ट निर्माण में अहम भूमिका है। खेल सृजनात्मक श्क्ति का प्रसार करके समाज मे एकरूपता स्थापित करते हैं। इसके माध्यम से युवावर्ग उन्नत रोजगार की प्राप्ति कर रहे हैं। इस अवसर पर संघारे की समस्त गा्रंम पंचायत तथा गांव के गंणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत संघोर ने ओस्का के मुख्य संरक्षक डाॅ चंद्रपाल पूनिया, डाॅ प्रवेश कुमार व डाॅ राकेश कुमार राष्टीय सामाजिक एवं शैक्षिणक समन्वयक, ओस्का तथा यूथ रेड क्राॅस, जीएमएन कालेज अम्बाला छावनी तथा सांगवान एकेडमी के माध्यम से इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर धन्यवाद प्रेषित किया। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को ओस्का की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंत में ओस्का, सांगवान एकेडमी व ग्राम पंचायत के द्वारा विजेता टीम को टाफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन डाॅ अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

support सहयोग करें

प्रजातंत्र एक राष्ट्रवादी न्यूज पोर्टल है। वामपंथी और देश विरोधी मीडिया के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इन ताकतों से लड़ने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हमारा सहयोग करें।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *